भारतीय अस्पताल संघ और भारत ड्राइवर एसोसिएशन के बीच लंबी वार्ता, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती पर रहा जोर

पटना। भारतीय अस्पताल संघ के संस्थापक रंधीर कुमार सिंह और भारत ड्राइवर एसोसिएशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश सिंह खालसा के बीच हाल ही में एक महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देशभर में अस्पताल संघों को मज़बूती प्रदान करने में ड्राइवर संगठन की भूमिका पर गहन चर्चा करना था।

बैठक के दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने माना कि स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती में परिवहन क्षेत्र और ड्राइवर समुदाय का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भारतीय अस्पताल संघ के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार कारक के निर्देशन और मार्गदर्शन में यह वार्ता आगे भी जारी रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि निकट भविष्य में दोनों संगठनों की साझा जिम्मेदारियों को तय कर एक ठोस रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!