
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को नई जिम्मेवारी दी गयी है। सात अनुमंडलों में नए अनुमंडलाधिकारी भेजे गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्णिया की उप विकास आयुक्त चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। पदस्थापना को प्रतीक्षारत गरिमा लोहिया को पालीगंज अनुमंडल का अनुमंडलाधिकारी बनाया गया है। पदस्थापना का इंतजार कर रहे तुषार कुमार को अनुमंडलाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी, अनिरुद्ध पांडेय को अनुमंडलाधिकारी मोहनिया, कृतिका मिश्रा को अनुमंडलाधिकारी पकड़ीदयाल, आकांक्षा आनंद को अनुमंडलाधिकारी बारसोई, प्रदुम्न सिंह यादव को अनुमंडलाधिकारी गोगरी व रोहित कर्दम को अनुमंडलाधिकारी शेखपुरा बनाया गया है। पदस्थापना को प्रतीक्षारत अंजली शर्मा को विशेष कार्य पदाधिकारी समाज कल्याण विभाग, शिप्रा विजय कुमार चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी शिक्षा विभाग व नेहा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग बनाया गया है।