महीनों बाद मलेशिया के एंबसी से सकुशल लौटा परिवार

मलेशिया में नौ माह से फंसे टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के पलमा गांव निवासी सुखदेव महतो (42 वर्ष) पिता जानकी महतो की सकुशल घर वापसी हो गई है।
इनके घर वापसी पर परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। सुखदेव महतो ने बताया कि वह मलेशिया में लीड मास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी कंपनी में काम करते थे। जहां वह दो साल पूर्व काम करने गये हुए थे। जहां कंपनी के द्वारा उनको और साथ काम करने वाले 50 लोगों को एंबेसी में रखा गया था।
इनके 49 साथियों को कुछ माह पहले ही घर भेज दिया गया था। सिर्फ सुखदेव महतो के पासपोर्ट में टेक्निकल समस्या बताकर कंपनी ने उन्हें एंबेसी में रखा था।
इसके बाद से सुखदेव महतो महतो की पत्नी यशोदा देवी (40 वर्ष), पुत्री नेहा कुमारी (17 वर्ष), लक्ष्मी कुमारी (15 वर्ष), पुत्र धनंजय कुमार (12 वर्ष), बूढे मां-बाप पेमिया देवी (64 वर्ष), जानकी महतो (65 वर्ष), दोस्त हीरामन महतो (45 वर्ष) चिंतित और परेशान थे।
घर की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी। उन्होंने बताया कि काम के लिए वह अब विदेश जाना पसंद नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार और शासन-प्रशासन से स्थानीय स्तर पर रोजगार बहाल करने की मांग की है।
रोजी-रोटी के लिए लाखों लोग विदेश और परदेश की ओर रूख अख्तियार करते हैं। इस दौरान कई घटनाएं घटित होती हैं, जो काफी दर्दनाक होता है। ना चाहते हुए भी इंसान को जीविकोपार्जन के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है।
सुखदेव महतो ने मलेशिया में 9 माह से फंसे रहने के दरम्यान हुए घटनाओं को बताते हुए भावुक हो गये। कहा कि बच्चों, पत्नी और बूढे मां-बाप की चिंता उन्हें काफी सता रही थी। घर का चूल्हा कैसे जलता होगा यह फिक्र उन्हें सताता रहा।
उसने बताया कि मलेशिया से उड़ान भरने के बाद सबसे पहले ईश्वर का नाम लेते हुए अपने वतन की मिट्टी को चुमा और फिर गांव आकर अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा की। उन्होंने बताया कि गांव में आकर और अपने लोगों से मिलकर वह बहुत सुकून महसूस कर रहे हैं। घर वापसी होने पर सुखदेव महतो और इनके परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार, सांसद मनीष जायसवाल, जेएलकेएम के प्रतिनिधियों, उनकी आवाज को बुलंद करने वाले मीडियाकर्मियों के साथ-साथ इस हितार्थ काम में सहयोग करने वाले सारे लोगों का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!