जामताड़ा। जामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मिहिजाम के कानगोई स्थित झामुमो कार्यालय के सामने राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के पुत्र विनय यादव को गोली मार दी गई। वह दुकान बंदकर दोपहर में कानगोई स्थित घर जा रहे थे।
इस दौरान पीछे से बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली विनय यादव के पीठ में लगी है। जख्मी हालत में उन्हें कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल चित्तरंजन में भर्ती किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर हेल्थ वर्ल्ड में रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल विनय यादव से पूछताछ की, पूछताछ में विनय ने पुलिस को एक व्यक्ति का नाम बताया है। इस आधार पर पुलिस छापेमारी कर ली है। सूत्राें के अनुसार यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।