
वरदान न्यूज | उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, मधुबन में मत्स्य कृषकों एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मत्स्य विभाग की ओर से श्री त्रिभुवन तिरंगा, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी एवं श्री यतीश अग्रवाल, मत्स्य विकास पदाधिकारी ने भाग लेकर मत्स्य पालकों और व्यवसायियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान अधिकारियों ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मत्स्य कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से मत्स्य पालन एवं मत्स्य व्यवसाय के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता और इसके लाभों के बारे में भी बताया गया।
अधिकारियों ने मत्स्य कृषकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
मेगा कैंप के आयोजन से क्षेत्र के मत्स्य कृषकों एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा सरकारी सुविधाओं से जुड़ने का अवसर मिला।
