सुपौल। शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
जिला जनता दरबार में आज कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन मो. तारिक, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकाश कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

