राजकीय डिग्री महाविद्यालय सरायगढ़ भपटियाही में मनाया गया संविधान दिवससरायगढ़ भपटियाही, सुपौल (26 नवंबर, 2026): स्थानीय राजकीय डिग्री महाविद्यालय सरायगढ़ भपटियाही में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मंच संचालन डॉ. शौर्य भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल कुमार ने संविधान के आधारभूत संरचना, आकृति प्रिया ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा राजनीति विज्ञान की चित्रा साक्षी ने संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित विविध गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. एहसान ने सभी को संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। समारोह में सहायक प्राध्यापक डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. सुनील कुमार एवं कुंदन कुमार राय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में प्रीति कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।