सुपौल: उप विकास आयुक्त ने PMAY और कायाकल्प अभियान की समीक्षा की, 30 नवंबर तक काम पूरा करने का निर्देश

सुपौल। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार द्वारा PMAY और कायाकल्प अभियान की समीक्षा सभी बीडीओ, बीईओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा PMAY स्कीम में समय से सैंक्शन कराने का निर्देश दिया गया।

कायाकल्प अभियान के तहत सभी जीर्णोद्धार एवं रंग रोगन वाले योजनाओं को 30 नवंबर तक पूर्ण करते हुए पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया।

उक्त समीक्षा बैठक में निदेशक, NEP श्री अनित कुमार, निदेशक, अकाउंट, डीआरडीए, सुपौल श्री आशुतोष कुमार, डीपीओ शिक्षा, अपर पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल उपस्थित थे, तथा सभी बीडीओ और बीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!