सुपौल: टाउन हॉल, सुपौल में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14, 17, 19 बालिका प्रतियोगिता 2026-27 का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अंजू कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जन सूचना पदाधिकारी एवं जिला कला संस्कृति एवं युवा पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मंच का संचालन किया।
उक्त प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न प्रमंडलों से कुल 297 प्रतिभागी, 9 दल प्रभारी एवं 15 तकनीकी पदाधिकारी सहित कुल 321 लोग भाग लेंगे।
प्रतिभागियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। आवास एवं भोजन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित दर ₹400 प्रतिदिन प्रति प्रतिभागी की दर से भुगतान के बदले भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
यह प्रतियोगिता तीन दिन तक 19, 20 एवं 21 नवंबर तक चलेगी।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि इसमें चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा।


