वरदान न्यूज सुनील कुमार पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के रामनगर पंचयात स्थित कोशली पट्टी में दो दिवसीय कुश्ती दंगल व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गोपाष्टमी मेला का समापन हो गया. मेले के अंतिम दिन अखाड़े में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में
बादल थापा नेपाल ने कड़े मुकाबले में सुल्तान सिंह राजस्थान को शिकस्त देकर विजेता का खिताब जीता।
सुल्तान सिंह राजस्थान ने एक अन्य मुकाबले में संदीप यादव रायपुर को हराकर जीत दर्ज की। सरफराज काजमी सुपौल ने उदय जी कानपुर को पटखनी देकर विजय प्राप्त की।
आन काजमी पूर्णिया ने शेरू पहलवान जम्मू को पराजित कर विजेता बने। वहीं चंदन पहलवान बनारस ने शेरू पहलवान जम्मू को हराकर मुकाबले पर कब्जा जमाया।
कल्लू पहलवान राजस्थान ने चिता पहलवान को पटखनी दी।
नूरन पहलवान और शिवानी पहलवान के बीच हुए मुकाबले में नूरन पहलवान विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग के एक अन्य मुकाबले में सीमा पहलवान श्रीनगर ने शिवानी पहलवान दिल्ली को हराया। जबकि इलाही पहलवान सुपौल और सुमन पहलवान पूर्णिया के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर रहा
इस पूरे दंगल प्रतियोगिता में लालबहादुर साह ने मुख्य निर्णायक रेफरी की भूमिका निभाई। मेले और दंगल को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सचिव राजन कुमार, उपसचिव शिवशंकर कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सहित जयकुमार राम, राजू कुमार, रमेश कुमार और अरविन्द कुमार, मिथिलेश कुमार यादव, विवेकानंद कुमार सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। समापन के अवसर पर विजेता और उपविजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

