जोल्हनियां बिषहरी मंदिर में चोरी करते पकड़ाया चोर सरपंच ने जुर्माना लेकर छोड़ा

पिपरा (सुपौल): थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जहां लोग काफी परेशान हैं वहीं दूसरी और चोरी करते चोर को पकड़ने के बाद सरपंच द्वारा पंचायत कर जूर्माना वसूली के बाद छोड़ दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत वार्ड 5 जोल्हनियां स्थित बिषहरी मंदिर से जुड़ी हुई हैं। जानकारी अनुसार गुरुवार देर रात को एक चोर मंदिर में लगे लाउडस्पीकर की यूनिट और तीन मरकरी खोलकर भाग रहे थे की स्थानीय लोगों से चोर को पकड़ लिया। पकड़े गये चोर को रात-भर एक कमरे में बंद कर रखा और शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी स्थानीय सरपंच को दी गई जिसके बाद सरपंच मंदिर परिसर में पहुंच स्थानीय लोगों के साथ पंचायत कर चोर के पिता को बुलाया और जुर्माने के तौर पर एक तय राशि लेकर चोर को छोड़ दिया। घटना की शिकायत किसी ने भी थाना को देना मुनासिब नहीं समझा। बताया जा रहा है कि चोर मंदिर में चोरी के अलावे अन्य पांच जगहों पर भी चोरी करने की बात कबूल किए बावजूद इसके घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों ने थाना को नहीं दिये। जब घटना के बारे में थानाध्यक्ष से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी है। अब सवाल उठता है कि क्या ग्राम कचहरी में ही चोरी जैसे जघन्य आपराधिक घटनाओं का निराकरण किया जाना न्याय संगत है तो थाना पुलिस या न्यायालय किस काम के है यह बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!