सुपौल, शनिवार :
जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर पूरब लोरिकधाम हरदी स्थित मां वन दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
नव निर्मित मंदिर में बाबा बजरंगबली की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गई। जैसे ही मंत्रोच्चार शुरू हुआ, पूरा मंदिर परिसर जय बजरंगबली और जय मां वन दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।
इस पावन अवसर पर 351 बालिकाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मां वन दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर दुर्गास्थान, आजान, हरदी, विशनपुर सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।
मां वन दुर्गा मंदिर न्यास समिति के सचिव डॉ. अमन कुमार ने कहा कि बाबा बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए आस्था, एकता और संस्कार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां वन दुर्गा और बाबा बजरंगबली की कृपा से यह क्षेत्र सदैव सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहेगा।
उन्होंने कहा कि 351 बालिकाओं की कलश यात्रा हमारी बालिकाओं के संस्कार और शक्ति का प्रतीक है। बालिकाएं ही हमारी संस्कृति की सच्ची वाहक हैं। मंदिर का निर्माण जन सहयोग और श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास से संभव हो पाया है।
इस अवसर पर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, भगवानदत्त यादव, अरुण यादव, हृदय नारायण मुखिया, जीवनेश्वर पाठक, देवेन्द्र यादव, छोटेलाल मेहता, मुख्य महंत नरेश दास, प्रशम प्रकाश, मुन्ना चमन, शंभु यादव, गोपाल क्रांति, रामचन्द्र यादव, छूतहरु दास, सिंहेश्वरी दास, रविन्द्र कुमार, ललित मुखिया, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में साधु-महात्मा, महिलाएं, युवा और ग्रामीण उपस्थित थे।


