सुपौल में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैंकों के साथ बैठक

सुपौल, 06 नवम्बर 2026 :

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल श्री राजेश कुमार बच्चन के निर्देशानुसार आज व्यवहार न्यायालय, सुपौल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के सचिव श्री अमित गौरव ने की।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सहित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं अन्य विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक संबंधी सुलहनीय एवं निष्पादन योग्य मामलों के निष्पादन पर विस्तृत चर्चा हुई। सचिव महोदय ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि लंबित एवं समझौता योग्य मामलों की पहचान कर समय पर सूची तैयार करें और संबंधित पक्षकारों को नोटिस तामिला सुनिश्चित कराएं।

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया। सभी बैंकों को अपनी शाखाओं एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-बैनर लगाने तथा ग्राहकों को लोक अदालत की तिथि, उद्देश्य एवं लाभों के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

सचिव महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति से विवादों के त्वरित, सरल एवं सुलभ समाधान का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए सभी बैंक अधिक से अधिक पात्र मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!