ज्वेलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और बाइक शोरूम में ग्राहकों का लगा तांता, बाजारों में दिखा उत्सवी उल्लास
सुपौल। वरदान न्यूज
धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को सुपौल शहर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। धनतेरस को शुभ खरीदारी का दिन मानते हुए लोगों ने अपनी पसंद और सामर्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी की। इससे बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी।
शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड,महावीर चौक , लोहिया नगर सहित प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बर्तन दुकानों पर पीतल, तांबा, स्टील और अन्य घरेलू सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरणों की मांग देखी गई। बाइक शोरूम में भी नई गाड़ियों की डिलीवरी लेने के लिए ग्राहकों का उत्साह देखते ही बना।
परंपरा के अनुसार लोगों ने झाड़ू, दीपक और पूजा सामग्री की भी खरीदारी की। खासकर महिलाओं में धनतेरस को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कई परिवारों ने बच्चों के साथ बाजार पहुंचकर त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
, बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी रखी गई। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे।
धनतेरस की बंपर खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली और छठ पर्व तक बाजार में खरीदारी का उत्साह बना रहेगा। कुल मिलाकर धनतेरस पर सुपौल का बाजार रोशनी, रौनक और खरीदारी के उत्साह से गुलजार रहा। दूसरी यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद एवं आरक्षी उपाधीक्षक कमलेश्वरी प्रसाद लगातार दलबल के साथ पूरे शहर गस्ती करते रहे यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद एवं यातायात आरक्षी उपअधीक्षा दलबल के साथ लगातार गस्ती करते रहे



