बभनगामा शॉर्ट सर्किट तबाही: 25परिवारों का आशियाना जल कर राख

बभनगामा शॉर्ट सर्किट तबाही: आग की चपेट में आने से 25 परिवारों घर जल कर राख।

बभंनगामा वार्ड संख्या 1 में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 25 परिवारों का घर जल कर राख,लाखों का नुकसान।
बिहारीगंज, प्रतिनिधि।
गुलजार आलम (संवाददाता )
बिहारीगंज थाना क्षेत्र की बभनगामा पंचायत वार्ड संख्या 1 श्रषि देव टोला शुक्रवार की दोपहर बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग से लगभग 25परिवारों के घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में घरों में रखे नकदी, अनाज, फर्नीचर, मोटरसाइकिल, साइकिल समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने खाने-पीने और रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टोला से कुछ ही दुरी पर महिला व पुरुष धान की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान देखा की आग की चिंगारी घरों में तेज़ी से फेल रहा है। समय होने के कारण जब तक घर के लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने महादलित टोला में लगभग 25 घरों को अपनी चपेट में ले लिया था।पीड़ित परिवार संजय ऋषिदेव, मंटू ऋषि देव, संतोष ऋषि देव ,चंद किशोर, राजेंद्र, विष्णु देव ,योगेंद्र, विलासिनी देवी ,रीता देवी, रंजन देवी, मनतोष, संतोष सहित लगभग 25 परिवारो घर जल कर राख। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना सीओ को दी अगलगी की सूचना मिलने पर अग्निशमन दल चार वाहन मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक आग से घरों और उनमें रखे सामान को भारी नुकसान पहुंच चुका था। इस संबंध में बिहारीगंज अंचल अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल पॉलिथीन शीट उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि दो दिनों के भीतर सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी है उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!