जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में ABDM को लेकर जिला स्तरीय कन्वर्जेंस बैठक आयोजित

सुपौल। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कन्वर्जेंस बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिविल सर्जन बाबू साहब झा के साथ-साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रमुख घटकों, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ABHA ID के निर्माण एवं उपयोग, स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के डिजिटल पंजीकरण तथा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ABDM के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के स्तर से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों एवं प्रगति से संबंधित जानकारी भी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!