नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक, डीएम और एसपी समेत जीविका दीदियों व बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा
सुपौल। वरदान न्यूज़ ब्यूरो चीफ राजीव रंजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सेतु का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुपौल नगर भवन (टाउन हॉल) में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आवास योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की।
नगर भवन में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम को लेकर लाभार्थियों एवं आम लोगों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर सांसद ,विधायक ,पूर्व विधायक , जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. एवं उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आवास योजनाओं के लाभार्थियों एवं जीविका दीदियों की भागीदारी विशेष रूप से रही। आयोजन के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं एवं विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी मिली।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की सहभागिता ने विकास योजनाओं के प्रति जनभागीदारी को प्रदर्शित किया।

