त्रिवेणीगंज (सुपौल): वरदानन्यूजप्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत जागुर गांव स्थित
आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को पंचम कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सिकेंद्र सरदार, प्रखंड प्रमुख काजल देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमाल खान, समाजसेवी दिलीप कुमार,मंसूर आलम, सर्वें अमीन प्रज्ञा कुमारी एवं कॉलेज के प्राचार्य ललन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ललन कुमार ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सिकेंद्र सरदार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। केवल शैक्षणिक डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास ऐसा हुनर होना चाहिए। जिसके बल पर वह रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार भी शुरू कर सकें। आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थान युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान और प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचानें, मेहनत और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं तथा अपने हुनर के माध्यम से परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान दें। वहीं प्रखंड प्रमुख काजल देवी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने योग्य तैयार करना है। तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी अपने हुनर को निखारने और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हुनरमंद युवाओं की हर क्षेत्र में मांग है। ऐसे में विद्यार्थियों को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। कॉलेज के प्राचार्य ललन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें कुशल, अनुशासित और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है। यहां छात्र-छात्राओं को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा और हुनर छिपा होता है। जरूरत है उसे सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करने की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्र-छात्राओं से भी निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने की अपील की। इस अवसर पर कॉलेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने हुनर के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
[21/11, 8:06 pm] Papa: अंचल कार्यालय में लगा जनता दरवार एक आवेदन प्राप्त, दो आवेदनों का हुआ निष्पादन
वरदान न्यूज / सुनील कुमार
पिपरा (सुपौल): अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। राजस्व अधिकारी सुभाषचन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में एक नया आवेदन प्राप्त हुआ, जबकि पूर्व से लंबित दो मामलों का निष्पादन किया गया। शेष मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई के लिए बुलाया गया।
जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने जमीन से जुड़े विभिन्न विवादों एवं समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। राजस्व अधिकारी ने प्राप्त आवेदनों और पुराने मामलों की सुनवाई करते हुए उपलब्ध अभिलेखों एवं पक्षकारों की बातों के आधार पर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। जिन मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति या आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी, उनमें नोटिस जारी कर सुनवाई की अगली प्रक्रिया निर्धारित की गई। मौके पर लिपिक सुमेश कुमार सहित कई फरियादी मौजूद रहे।


