
डालखोला चेकपोस्ट पर पकड़ी गई 510 ग्राम स्मैक, के.नगर में 6 किलो गांजा जब्त
पूर्णिया।
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक, गांजा और अवैध शराब जब्त कर कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख कार्रवाई
- के. नगर थाना क्षेत्र में 6.029 किलो गांजा बरामद
दिनांक 23.09.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर के. नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6.029 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। - डालखोला चेकपोस्ट पर ₹1.02 करोड़ का स्मैक जब्त
समेकित जांच चौकी, डालखोला पर सघन वाहन जांच के दौरान 510 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसका अवैध बाजार मूल्य लगभग ₹1.02 करोड़ आंका गया है। इस दौरान 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया। - अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई
विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत कुल 73.295 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मधुबनी थाना क्षेत्र – 61.500 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार।
डालखोला चेकपोस्ट -7.875 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार।
के. हाट थाना क्षेत्र -3.920 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार।
धमदाहा थाना क्षेत्र – 5.000 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ 1 गिरफ्तार।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर और सख्ती के साथ जारी रहेगा। संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
