
नारदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विक्की मेहता को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर जुटी भीड़
मधेपुरा/उदाकिशुनगंज।
जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत पुरैनी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। नारदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विक्की मेहता की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले में विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पुरानी रंजिश, राजनीतिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद नारदह पंचायत समेत पूरे पुरैनी क्षेत्र में मातम और आक्रोश का माहौल है।
