सुपौल/बीरपुर। रविवार को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से नेपाल निर्मित उमंग ब्रांड की कुल 160 बोतल शराब बरामद की गई, जिसकी प्रत्येक बोतल की धारिता 300 एमएल है। इस प्रकार कुल 48 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
मौके से अमित कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता- रामचंद्र मेहता, साकिन- बसमतिया, वार्ड संख्या-08, थाना- बसमतिया, जिला- अररिया को गिरफ्तार किया गया तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त किया गया।
इस संबंध में बीरपुर थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

