स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी सावन कुमार अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व), विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा उपस्थित हुए। इसके साथ आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल, धनन्जय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, राघोपुर,आशुतोष कुमार शर्मा, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, सुपौल के साथ विद्युत विभाग के अन्य अभियंता / पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
समाहरोह में जिलाधिकारी, सुपौल के आगमन के उपरांत विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल परिसर में स्थित वृक्ष वाटिका में पौधा रोपन किया गया एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल के सभागार में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा प्रधानमंत्री सुर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया, जिसके उपरांत जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सभी आगंतुकों को संबोधित किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा विद्युत परिवार के सभी सदस्यों को 23:26 घंटे औसत आपूर्ति देते हुए पुरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्ति हेतु बधाई भी दिया गया। अंत में बिहार गीत गायन के उपरान्त कार्यक्रम की विधिवत् समाप्ति की गई।


