
अपहरण का मामला दर्ज होते हैं हीं नामजद आरोपी घर से हुआ फरार
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के सिंगारपुर गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को उदाकिशुनगंज थाने में चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है।
पिता ने आवेदन में क्या बताया?
आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया है कि 01 सितंबर की शाम उनकी नाबालिग बेटी घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। आरोप है कि इस पूरी साजिश में दो अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और बच्ची की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
पुलिस क्या कह रही है?
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर मामला लिया गया है। नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
