
वरदा न्यूज मधेपुरा। जिले में कृषि सांख्यिकी से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज अपर समाहर्ता, मधेपुरा द्वारा कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के उपरांत डीआरडीए सभागार, मधेपुरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से कृषि सांख्यिकी से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि संबंधित कार्यों का निष्पादन सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ किया जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि से संबंधित आंकड़ों के संकलन, संधारण एवं विश्लेषण की प्रक्रिया को बेहतर बनाना तथा सांख्यिकी संबंधी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
जिले में कृषि सांख्यिकी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
