

बोले- हर पत्र की लॉगबुक में एंट्री जरूरी, CPGRAMS मामला 30 दिन से ज्यादा लटकेगा नहीं, रिटायर कर्मी को उसी दिन मिले सारा लाभ
पूर्णिया।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित *महानंदा सभागार में प्रधान लिपिकों की मासिक समीक्षा बैठक हुई।
पत्रों के रख-रखाव पर सख्त निर्देश
बैठक में DM ने सभी कार्यालय लिपिकों और प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले हर पत्र की संधारण लॉगबुक में अनिवार्य प्रविष्टि करें, चाहे वह ऑफलाइन हो या ऑनलाइन। उन्होंने पत्रों की कम प्राप्ति और रख-रखाव में लापरवाही पर खेद जताया और कहा कि आवश्यक पत्रों पर नियम से मार्किंग कर तुरंत संचिका में प्रस्तुत करें। महत्वपूर्ण पत्रों को अपनी डायरी में भी नोट करें।
ये बड़े निर्देश दिए गए
- रोकड़ पंजी अगली बैठक से पहले सभी रोकड़ पंजी पर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा।
- कोर्ट मामले हाईकोर्ट से प्राप्त CWJC / MJC / LPA वादों का ससमय निष्पादन करें।
- सेवानिवृत्त लाभ रिटायर होने वाले कर्मी को उसी दिन सभी सेवांत लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए 6 माह पहले से तैयारी पूरी कर लें।
- CPGRAMS कोई भी मामला 30 दिन से ज्यादा लंबित न रहे।
- जनता दरबार सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत जनता दरबार और सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निष्पादन करें।
शिविरों की तैयारी पर जोर
DM ने जिले में लगने वाले *सहयोग शिविर, विद्यार्थी सहयोग शिविर और संत गुरु रविदास विकास शिविर की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और अशिक्षित व जरूरतमंद लोगों को शिविरों की जानकारी देने का भी निर्देश दिया।
