
शिक्षक दिवस 2026 पर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित, जनप्रतिनिधियों और शिक्षक संगठनों ने दी बधाई।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
मध्य विद्यालय हरैली, प्रखंड उदाकिशुनगंज के शिक्षक शैलेश कुमार चौरसिया को शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा जिला उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) रवि शास्त्री ने प्रशस्ति-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
अधिकारियों ने की सराहना
इस अवसर पर DEO संजय कुमार ने कहा कि शैलेश कुमार चौरसिया उदाकिशुनगंज प्रखंड ही नहीं, पूरे जिले में शिक्षा के प्रति समर्पित हैं। वहीं DPO रवि शास्त्री ने भी उनके कार्यों की सराहना की।
जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, विधायक निरंजन कुमार मेहता, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, विधान पार्षद ललन सराफ, विधायक पन्नालाल पटेल, विधायक रत्नेश सदा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शैलेश चौरसिया शिक्षा की रोशनी हर घर तक पहुँचाने का दर्पण हैं।
माध्यमिक शिक्षक संघ के अरुण कुमार, अमृता कुमारी, कृष्ण कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के कुमार किशोर केसरी
सहित सागर कुमार चौधरी (BEO), प्रदीप कुमार मंडल व अन्य शिक्षकों ने भी बधाई दी और कहा कि यह सम्मान मधेपुरा के शिक्षा जगत का गौरव है।
शैलेश चौरसिया ने क्या कहा?
सम्मान मिलने पर शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा – _”यह सम्मान मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा देता है। यह सम्मान मेरा नहीं, मेरे देवतुल्य शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और मेरे छात्रों का है। मैं जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन, DDC अनिल बसाक, DEO संजय कुमार और DPO रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में शिक्षा के प्रति और अधिक समर्पित रहने का प्रयास करूंगा।”
