
वरदान न्यूज। पुष्पम कुमार। मधेपुरा।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार की शाम एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह शाखा के कार्यालय सहायक (कैशियर) विकास कुमार के तबादले के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिनका यहाँ चार साल का सफल कार्यकाल पूरा हो चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाड़ा बैंक शाखा के प्रबंधक ददन कुमार झा ने की। समारोह के दौरान खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने निवर्तमान कैशियर विकास कुमार को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, वर्तमान शाखा प्रबंधक ददन कुमार झा ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पाग पहनाकर और पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक ददन कुमार झा ने विकास कुमार के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास कुमार ने हमेशा कर्तव्यनिष्ठा से काम किया और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल और भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण के साथ-साथ मुखिया ध्रुव ने भी बारी-बारी से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि विकास कुमार ने हमेशा खाताधारकों, आमजन और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहद मर्यादित और सहयोगात्मक आचरण बनाए रखा। पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक बेहतरीन बैंक कर्मचारी बताया और उम्मीद जताई कि वे अपनी नई शाखा में भी इसी तरह उत्कृष्ट सेवाएं देते रहेंगे। इस भावुक क्षण पर उपस्थित बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और जीविका दीदियों ने विकास कुमार को स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए। कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक सह पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह, ब्रह्मदेव रजक और राना झा आदि गणमान्य लोगों ने उनके नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस गरिमामयी अवसर पर बैंक और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं
बैंक अधिकारी: रातवारा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सुमन, खुरहान ग्रामीण बैंक प्रबंधक प्रकाश कुमार, रातवारा शाखा के कैशियर ओंकार और महुआ बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर राहुल कुमार केशरी।
राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता: भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, सहित कैलाशपति पंडित, राजेश ठाकुर, शिवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार पासवान, सुजित कुमार, अभिषेक कुमार, प्रदीप पासवान, विनोद कुमार।
महिला व ग्रामीण प्रतिनिधि: बैंक मित्र संजू संजना, सीएम निशा कुमारी, बबिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिंकू कुमारी, कुन्दन कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
