मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी के माध्यम से होगी निगरानी

वरदान न्यूज।
मधेपुरा/उदाकिशुनगंज
मोहर्रम: डीएम-एसएसपी ने शहर का किया निरीक्षण उदाकिशुनगंज मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और ताजिया जुलूस के रूट की तैयारियों का जायजा मोहर्रम को शांतिपूर्ण जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा उदाकिशुनगंज बैंक चौक इमामबाड़ों निरीक्षण किया डीएम अभिषेक कुमार रंजन और एसपी डॉ0 संदीप कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया।
सुरक्षा की तैयारी
अधिकारियों ने उदाकिशुनगंज समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ताजिया जुलूस के रूट, लोगों की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया। अधिकारियों को बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

स्थानीय लोगों से चर्चा

भ्रमण के दौरान डीएम ने स्थानीय लोगों, गणमान्य नागरिकों और मोहर्रम आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत की। डीएम ने कहा कि मोहर्रम आस्था और परंपरा का पर्व है। इसे भाईचारे और शांति के साथ मनाना जरूरी है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि कहीं कोई असुविधा न हो।
सुरक्षा के उपाय

एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल, क्यूआरटी और साइबर सेल को सक्रिय रखा गया है। सभी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

सामाजिक सौहार्द का संदेश
डीएम-एसएसपी ने जिलेवासियों से मोहर्रम पर शांति, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही पर्व का सफल आयोजन संभव है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एडीपीओ अविनाश कुमार, एसडीओ पंकज कुमार घोष समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!