Gen Z क्रांति भारत के लिए लाभकारी नहीं हो सकती: रणधीर कुमार सिंह

Randhir Kumar Singh, भारतीय अस्पताल संघ के संस्थापक, ने कहा कि केवल भावनाओं और सोशल मीडिया के प्रभाव में आने वाली तथाकथित “Gen Z क्रांति” भारत के लिए लाभकारी नहीं हो सकती। उनका मानना है कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार स्थिरता, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन और तकनीकी नवाचार होता है।
उन्होंने कहा कि भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। ऐसे समय में युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का उपयोग रचनात्मक कार्यों, उद्यमिता, अनुसंधान, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था के भीतर रहकर सकारात्मक परिवर्तन लाना ही देशहित में है।
रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि भारत को क्रांति नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक तकनीक, आर्थिक अवसर और लोकतांत्रिक सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!