कोशी गौरव सम्मान महोत्सव में सजा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाओं का मंच मधेपुरा के निखिल और स्नेहा को मिला सम्मान

वरदान न्यूज। मधेपुरा

मधेपुरा के युवा रंगकर्मी और सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय संस्था सृजन दर्पण के संस्थापक सदस्य निखिल कुमार और स्नेहा कुमारी को लोक संस्कृति और नाटक कला के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सर्वोदय समाज कटिहार द्वारा कोशी गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया। निखिल और स्नेहा अपनी लोक-संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित है। निखिल कुमार मधेपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत परड़िय निवासी हैं। जबकि स्नेहा कुमारी जिला मुख्यालय निवासी हैं। दोनों ने रंगमंच और लोक संस्कृति के बीच अद्भुत संतुलन स्थापित करते हुए विलुप्त हो रहे पारंपरिक लोक-संस्कृति को पुनर्जीवित करने का बेहतर प्रयास किया है। उन्होंने लोक संस्कृति के जरिए बड़े बड़े मंचों से संदेश मूलक प्रदर्शन ही नहीं करते, बल्कि हर मंचन में परंपरा और संस्कृति की गहराई समेटे रहते हैं। भारतीय संत कवियों सूरदास, तुलसीदास, कबीर, विद्यापति, दिनकर, प्रेमचंद, फणीश्वरनाथ रेणु, भिखारी ठाकुर, आदि जैसे दर्जनों महाकवि और संतो की वाणी पदावली, रचना और गीतों को नृत्य और नाटक के माध्यम से उन्होंने नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। नृत्य गुरु और चर्चित रंगकर्मी विकास कुमार के निर्देशन में भारत सरकार और बिहार सरकार प्रायोजित विभिन्न महोत्सव और उत्सव में पारंपरिक लोकनृत्य को न केवल सराहे जा रहे हैं, बल्कि युवा पीढ़ी के बीच लोक संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। निखिल और स्नेहा ने कला उत्सव, राजकीय युवा उत्सव एवं विभिन्न महोत्सव सहित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जैसे बड़े मंचों पर लोक संस्कृति का परचम लहराया है और प्रतिष्ठा सम्मान भी प्राप्त किया है। कोशी अंचल के विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में सदैव विजेता रहे है। रंगमंच के प्रति समर्पित रंगकर्मी निखिल और स्नेहा कोशी क्षेत्र ही नहीं बल्कि बिहार के अन्य हिस्सों में भी अपने बेहतर नृत्य-नाटक के जरिए बिलुप्त हो रही लोक-संस्कृति को सहेज रहे हैं। दोनों रंगकर्मियों ने बताया कि गीत-संगीत और नृत्य और नाटक केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि कोशी गौरव सम्मान महोत्सव के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मधेपुरा के कलाकारों को भी गीत-संगीत नृत्य और नाटक की प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया था। जबकि प्रसार भारती एवं दूरदर्शन केन्द्र पटना से लोकनृत्य के क्षेत्र में ग्रेड प्राप्त कलाकार, नृत्य गुरु और रंग निर्देशक विकास कुमार, निखिल यदुवंशी, लोकगायिका अनुप्रिया यादव, स्नेहा कुमारी, नैंसी कुमारी और राधिका कुमारी आदि ने गीत, नृत्य और विदेशिया नाटक की जीवंत मंचन से मौजूद दर्शकों को भोवविवोर कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी कलाकारों को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर रंगकर्मी निखिल कुमार स्नेहा कुमारी को शिक्षाविद् और कलाप्रेमियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!