

वरदान न्यूज मधेपुरा।
आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस अधीक्षक,मधेपुरा द्वारा मठाही शिविर परिसर,मधेपुरा में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान आमजन की समस्याएं एवं परिवाद सुने गए तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को
जनसुनवाई में जिले से आए फरियादियों ने घरेलू विवाद, भूमि संबंधी रंजिश, मारपीट और साइबर सम्बन्धी जैसे मामलों में अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए उचित और शीघ्र कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए गए।
