

वरदान न्यूज । मधेपुरा
दिनांक 21-04-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मधेपुरा समाहरणालय परिसर स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयरहाउस का मासिक (बाहरी) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा वेयरहाउस परिसर की समुचित साफ-सफाई का गहन जायजा लिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा बलों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, मधेपुरा श्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।
