सुपौल जिले के अन्तरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में अवस्थित गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्पों पर सघन निगरानी

वरदान न्यूज । सुपौल

सुपौल जिले के अन्तरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में अवस्थित गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्पों पर सघन निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती देश से पेट्रोल-डीजल के मूल्य में सापेक्षिक असमानता एवं यहाँ ईंधन की कमी को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह सतर्क है। पाँच किलो का सिलेण्डर आसानी से और बिना पते के प्रमाण के छात्रों, युवा पेशेवरों और प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। वैवाहिक कार्यों में उपयोग करने हेतु वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति करने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। इसके लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष जिस व्यक्ति के घर में वैवाहिक कार्यक्रम है वे आवेदन करके तेल कम्पनी के अंतर्गत पंजीकृत अपने रसोईये के माध्यम से वाणिज्यिक गैस प्राप्त कर रहे हैं। सुपौल जिले के कुल 51 गैस एजेंसियों के पास लगभग 12449 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है, और आज 864 अत्तिरिक्त LPG सिलेंडर प्राप्त होने की संभावना है। कल दिनांक 19.04.2026 को लगभग 6525 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 22241 उपभोक्ता को बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है। जिले में प्रतिदिन औसतन 6016 ग्राहकों के मध्य घरेलु LPG सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 47 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष चार आस्था इण्डेन ग्रामीण वितरक, मुरली इण्डेन ग्रामीण वितरक, संजय इण्डेन ग्रामीण वितरक एवं मुस्कान एच.पी. ग्रामीण वितरक पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। आज अभी तक कुल 51 LPG एजेन्सी में से 19 की जाँच की गई है। 24 अन्य होटलों / प्रतिष्ठानों पर LPG गैस सिलेण्डरों के प्रयोग की जाँच हेतु छापेमारी की गई है। जिले में LPG की उपलब्धता में लगातार सुधार हो रहा है। गैस कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन LPG गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। उपभोक्तागण अपनी समस्या के समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Toll Free Number (24X7)-1906, IOCL के Toll Free Number-1800-2333-555, BPCL के Toll Free Number-1800-22 4344 एवं HPCL के Toll Free Number-1800-2333-555 पर सम्पर्क कर सकते हैं। पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण हो रहा है। 5 पेट्रोल पम्पों की जाँच की गई है। तेल कम्पनियों से समन्वय स्थापित करके लगातार पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव-वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। आज दिनांक 20.04.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष में 3 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है। अभी तक घरेलू गैस के बाणिज्यिक प्रयोग/कालाबाजारी के आरोप में जिला अन्तर्गत तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का निर्वाध उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और निर्वाध ईंधन एवं LPG गैस की आपूर्ति को सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए, कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने एवं वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक LPG की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन, सुपौल पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन सभी लोगों से अनुरोध करता है कि आवश्यक वस्तुओं, LPG गैस, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!