

वरदान न्यूज । सुपौल
दिनांक 20.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल परिसर स्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, सुपौल में श्री विकाश कुमार (बि०प्र०से०), नीलाम पत्र पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता (लो0षि0नि0), सुपौल की अध्यक्षता में बैंक ऑफ इंडिया, सुपौल जिला के सभी पदाधिकारियों के उपस्थिति में नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। संबंधित बैंकों में लंबित मामलों की संख्या निम्न प्रकार हैः- भीमपुर-53, छातापुर-03, जदिया-01, मोतीपुर-70, पिपरा-14, राधानगर-08 एवं सुपौल-18 कुल-167 है। उक्त वादों का शीघ्र निष्पादन एवं लंबित वादों में किये गये नोटिस का तामिला करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।
