

वरदान न्यूज । मधेपुरा
समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कॉलेज चौक, बस स्टैंड, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल परिसर सहित अन्य स्थानों पर सघन जांच एवं कार्रवाई की गई। इसी क्रम में मधेपुरा थाना क्षेत्र के जयपालपट्टी, वार्ड संख्या-15 में छापामारी कर 05.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमौत परसा चॉप पुल के पास छापामारी के दौरान 34.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद करते हुए जीवन यादव एवं नंदन कुमार को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया।
साथ ही, ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण के दौरान शराब सेवन के आरोप में कुल 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। मद्यनिषेध विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
