

वरदान न्यूज । मधेपुरा
समाहर्ता के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल परिसर सहित अन्य स्थानों पर व्यापक कार्रवाई की गई।।अभियान के क्रम में बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौनीकला, वार्ड संख्या-06 में छापामारी कर 27.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा सिकेंद्र ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोहबारा नहर के पास छापामारी कर 04.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद करते हुए नवल किशोर यादव को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान 03 व्यक्तियों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।।मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
