

वरदान न्यूज । सुपौल
आज दिनांक 18.04.2026 को ए0एन0एम0 ट्रेंनिंग स्कूल सुखपुर, सुपौल की छात्राओं अंशु कुमारी, रिचु प्रिया, सताक्षी कुमारी, सैजल कुमारी, साक्षी कुमारी और उज्ज्वला प्रियदर्शिनी के द्वारा सदर अस्पताल में पोषण पखवाड़ा 2026 के अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया एवं उन्हें स्वस्थ भोजन के बारे में बताया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल, सुपौल में आए मरीज को ये भी बताया गया कि घर पर बच्चे को प्रोटीन और विटामिन युक्त आहार देना चाहिए। बाजारू नाश्ता खाना नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे का तबियत खराब हो जाता है l उक्त पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्री बालकृष्ण चौधरी, डॉ ठाकुर प्रसाद, डॉ पंकज कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, श्री अभिषेक कुमार, DQAC डॉ रूबी, अस्पताल प्रबंधक, अभिनव आनंद इत्यादि मौजूद थे।
