


वरदान न्यूज । पूर्णियां
जिला उद्यान पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा उद्यान निदेशालय कृषि विभाग बिहार पटना द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत सोलर पैनल माइक्रो कुल चैंबर 10 मैट्रिक टन का शुक्रवार को भौतिक निरीक्षण किया गया है। यह संरचना सोलर एनर्जी से संचालित शीत गृह है। जिसका क्षमता 10 मैट्रिक टन है। आवेदक का रौशन कुमार सिंह, ग्राम मलडिया, प्रखंड बी कोठी पूर्णिया कुल लगात 2470000.00 चौबीस लाख सत्तर हजार रुपया तथा
कुल अनुदानित राशि 1235000.00 बारह लाख पैंतीस हजार रुपया तथा कुल लगात का 50% अनुदान सरकार द्वारा दिया गया है। उक्त संरचना में 11 किलोवाट का सोलर पैनल के जरिए कूलिंग की जाएगी। 30 घंटे तक का थर्मल पावर है। पूरी संरचना आर्टिफिशल इंटेलीजेंट के माध्यम से संचालित है। सोलर पैनल 25 साल तक कार्यरत रहेगा। किसान के द्वारा फल एवं सब्जी का उत्पादन कर कुल चैंबर में संग्रहण किया जा सकेगा। ताकि उचित समय पर बाजार मूल्य मिल सके।
