

वरदान न्यूज । पूर्णियां
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन माइक्रो प्लान के अनुरूप प्रतिदिन किया जा रहा है।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा सभी गतिविधियों का सतत मानिटरिंग एवं समन्वय स्थापित करते हुए विशेष रूप से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुरूप दिनांक 17.04.2026 (शुक्रवार) को कुपोषण की शीघ्र पहचान एवं परामर्श सत्र, खिलौना निर्माण कार्यशाला, बाहरी खेल योग एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा, खिलौना एवं शिक्षण सामग्री हेतु दान अभियान एवं नारा लेखन (पोषण से संबंधित) गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेविका/महिला पर्यवेक्षिका/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा निर्धारित/आवंटित आँगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों एवं लक्षित वर्ग समूह के साथ उपरोक्त गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गयी और जिसमें कुपोषण के लक्षणों को जल्दी पहचान कर जैसे बच्चों के वजन में कमी, मांसपेषियों का ढीला होना या सिकुड़ जाना, बच्चों में चिड़चिड़ापन, लगातार थकान, बाल रूखे और बेजान होना, आँखों का धंसा हुआ होना, बच्चों का उम्र के अनुसार कद न बढ़ना या कद के अनुसार वजन कम होना इत्यादि पर परामर्श सत्र के द्वारा बताया गया। पोषण संबंधी शिक्षा, परिवार को उर्जा और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थो के महत्व, गर्भवती महिलाओं और जीवन के 1000 दिन तक के बच्चों पर विशेष ध्यान देना, आशा कार्यकर्ता या स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जाँच और उचित पोषण और सलाह पर गहन प्रकाश डाला गया। बाहरी खेल, योग और शारिरीक गतिविधियाँ बेहतर स्वास्थ्य, शारिरीक मजबूती बच्चों के शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखती है, तनाव कम और वजन को नियंत्रित करता है ।
इससे संबंधित प्रदर्शनी जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रायोगिक तरीके से कराया गया। खिलौना एवं शिक्षण सामग्री बांटने और दान देने हेतु आँगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित इच्छुक दान-दाताओं से अनुरोध किया गया कि खिलौनें और अन्य शिक्षण सामग्री संग्रहित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिससे केन्द्र पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद कर सकते है। उपर्युक्त सभी तरह के आयोजनों को डिजिटल सहभागिता एवं पोस्टर नारा लेखन के माध्यम से भी करवाया गया।लाथार्थियों एवं लक्षित वर्ग के सभी समुहों पर गहन जागरूकता फैलाया गया। पोषण पखवाड़ा का संदेश :- सही पोषण – देश रौशन।
