अग्निकांड एवं लू (हीट वेव) के संभावित खतरे के मद्देनज़र जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित

वरदान न्यूज । सुपौल

आज दिनांक 15.04.2026 को अग्निकांड एवं लू (हीट वेव) के संभावित खतरे के मद्देनज़र श्री सावन कुमार, भा0 प्र0 से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय एसओपी के अनुरूप सभी संबंधित विभागों—अग्निशमन, पीएचईडी, स्वास्थ्य, पशुपालन, विद्युत विभाग, नगर निकाय आदि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से नगर निकाय क्षेत्रों में कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु होर्डिंग/बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा विभिन्न स्थानों पर प्याऊ (पेयजल) की समुचित व्यवस्था करें। अग्निशामक को निर्देश दिया गया कि ब्लॉक स्तर पर कोई ऐसा जगह चिन्हित कर लें कि वहां से किसी भी जगह अगर घटना घटित होती है, तो जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारिय एवं अनुमंडल पदाधिकार को निर्देश दिया गया कि अग्निकांड या किसी भी आपदा से पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर अनुदान राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। PHED के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी चापकलों की जांच कर लें कि कहीं भी पानी की कमी महसूस नहीं हो ।
आपात स्थिति के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06473-224005 सक्रिय है, जिस पर आमजन संपर्क कर सकते हैं। उक्त बैठक में सुश्री सारा असरफ, भा0प्र0से0 उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री मो तारिक, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन सुपौल, श्री चंद्रभूषण कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सुपौल सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल जिला एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!