जिलाधिकारी द्वारा पूर्वी कोशी तटबंध प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का किया गया निरीक्षण

वरदान न्यूज । सुपौल

संभावित बाढ़ 2026 की तैयारी के मद्देनजर आज दिनांक 15.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा0 प्र0 से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पूर्वी कोशी तटबंध प्रमंडल, सुपौल अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों (Village Protection Work) का निरीक्षण किया गया।।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा किशनपुर प्रखंड के सुजानपुर ग्राम में संचालित Village Protection Work का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा स्पर संख्या 64.95 किमी एवं 68.30 किमी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल सहित संबंधित सहायक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ से संभावित प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!