जिलाधिकारी द्वारा फीता काट कर सोलर मेले का किया गया उद्घाटन, सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपने घरों के छतों पर सोलर पैनल लगाने का किया गया अपील

वरदान न्यूज । पूर्णियां

पूर्णिया जिला अंतर्गत कला भवन में प्रधान सचिव-सह-मुख्य प्रबंध निदेशक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी तथा प्रबंध निदेशक एनबीपीडीसीएल के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी पूर्णिया के मार्गदर्शन में भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य एवं देश के अन्य हिस्से से सोलर प्लैट स्थापित करने के क्षेत्र में कार्यरत 30 एजेंसियों ने हिस्सा लिया। साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर पूर्णिया जिले में अवस्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक के प्रबंधक भी उपस्थित थे। इस मेला का आयोजन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तथा इसकी सुविधा जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो अलग-अलग क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता सम्मिलित हुए सर्वप्रथम श्री अंशुल कुमार भा•प्र• से• जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बुधवार को सोलर मेला स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद सभी स्टॉल पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा भ्रमण कर अवलोकन किया गया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विशेष कर बैंकों के स्टॉल पर सभी बैंको के प्रतिनिधियों को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ऋण हेतु प्राप्त आवेदन को  एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने तथा संबंधित को भुगतान कर देने का निर्देश दिया गया। साथ-ही -साथ यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी तरह  का ऋण हेतु आवेदन को निरस्त नहीं किया जाए और अभी तक निरस्त किए सभी  आवेदनों को पुनः समीक्षा कर उसको भी निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके बाद कला भवन के सभा कक्ष में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के 10 उपभोक्ताओं को जो पूर्व से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभुक है और जिनका ऊर्जा खपत उनके द्वारा स्थापित सोलर द्वारा उत्पादित ऊर्जा से कम है को उपहार स्वरूप बिजली से चलने वाले उपकरण हस्तगत कराया गया। लाभुकों जो क्रमश:- 1. श्री मति सुलोचना देवी 2. श्री सतनारायण बिस्वास 3. मोहम्मद सफीक अहमद 4. श्री अभिलाषी यादव 5. श्री वेदानंद साह 6. श्री मति सुषमा देवी 7. श्री  अमित कुमार 8. मानेश्वर प्रसाद यादव 9. श्री प्रीतम आनंद 10. मोहम्मद मिर्जा आबिद हुसैन और पूर्णिया जिला में राजस्व समरण में अच्छे प्रदर्शन के लिए पूर्णिया पश्चिमी एवं पूर्णिया पूर्वी के कार्यपालक अभियंता श्री बलबीर प्रसाद बागीस तथा नवीन कुमार को प्रशस्ति पत्र जिला पदाधिकारी द्वारा हस्तगत कराया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया गया कि आप अपने छत पर सोलर स्थापित करें जो आवेदन दे दिए हैं सक्षम एजेंसी से संपर्क कर स्थापित कराएं ।क जिससे ऊर्जा संरक्षण में विशेष कार्य हो सके और माननीय प्रधानमंत्री द्वारा एक करोड़ घरों पर सोलर प्लेट लगाने की योजना सफल हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्य विद्युत अभियंता तथा सहायक विद्युत अभियंता को इस महीने में बचे शेष दोनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 25 अदद सोलर स्थापित करने के लिए सक्षम उपभोक्ताओं से समन्वय स्थापित कर सोलर लगाने का लक्ष्य दिया गया। निर्देशित किया  गया की अगले तीन महीना में जिले की रैंकिंग सोलर प्रगति में सबसे बेहतर लाने का प्रयास सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!