पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत कार्यक्रम का डीएम ने किया विधिवत उद्घाटन

वरदान न्यूज । पूर्णियां

आज ‘सोलर मेला 2026’ के अंतर्गत माननीय जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों द्वारा सौर ऊर्जा से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को योजना एवं नई तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!