

वरदान न्यूज । पूर्णियां
टीबी मुक्त भारत अभियान (100 डे कैम्पेन) अन्तर्गत भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्णिया के सौजन्य से बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) द्वारा निक्षय मित्र बनकर 40 टीबी महिला रोगियों को पोषणयुक्त फूड बास्केट वितरित किया गया। पोषणयुक्त सामाग्री में मूंगफली, सोयाबीन, चना, मूंग, मसूर दाल, आटा, राजमा, चना का सतु युक्त प्रोटीनयुक्त सामग्री का वितरण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि टीबी मरीज को पोषणयुक्त सामग्री खाने के साथ-साथ नियमित दवा के सेवन से जल्द रोगमुक्त हो जाते है। सिविल सर्जन पूर्णिया द्वारा कहा गया कि नियमित दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार लेने से रोगी जल्द ठीक हो जाते है।
अब तक पूर्णिया जिले में 1272 निक्षय मित्र द्वारा लगभ 2500 टीबी रोगियों को फूड बास्केट वितरित किया गया है। उक्त मौके पर सिविल सर्जन पूर्णिया डा० प्रमोद कुमार कनौजिया, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ० मो० तनवीर हैदर, डॉ दिनेश कुमार, समाजिक कार्यकर्त्ता स्वांति वसयन्ति, डीपीएम सोरेन्द्र कुमार दास, इपिडिमियोलोजिस्ट निरज कुमार निराला, केएचपीटी के जिला समन्वयक मो० मासूम रजा, डब्लूएचपी के फिल्ड ऑफिसर अभिषेक कुमार एवं शिवम के साथ-साथ जिला यक्ष्मा केन्द्र के टीबी पर्यवेक्षक डीपीएस, एसटीएस, एसटीएलएस, टीबीएचभी, लिपिक, एलटी, डीईओ एवं अन्य सभी टीबी कर्मी कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग किये। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्णिया के संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार मन्यु, राणा सिंह एवं चन्द्रकांत ठाकुर लिपिक एवं समाजिक कार्यकर्त्ता स्वांति वसयन्ति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
