

वरदान न्यूज । पूर्णियां
श्री अंशुल कुमार भा0प्र0से0 जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक दिन का माईक्रोप्लान के आधार पर सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा सभी गतिविधियों का सतत मानिटरिंग एवं समन्वय स्थापित करते हुए विषेश रूप से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित माइक्रोप्लान के अंतर्गत बुधवार को पोषण रैली/पोषण अभियान गतिविधियां, खेल एवं नृत्य दिवस, नो स्क्रीन ऑवर/फेमली प्ले टाईम अभियान, खिलौना एवं शिक्षण सामग्री हेतु दान अभियान एवं नारा लेखन गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेविका/महिला पर्यवेक्षिका/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा निर्धारित/आवंटित आँगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों एवं लक्षित वर्ग समूह के साथ उपरोक्त गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गयी जिनमें पोषण रैली पोषण अभियान के तहत आयोजित एक प्रमुख जन जागरूकता गतिविधि है जिसका उद्देश्य समुदाय को संतुलित आहार, स्तनपान, और कुपोषण मुक्त पूर्णिया के प्रति जागरूक करना है। पूर्णिया जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण से संबंधित नारे को तख्तियां में लगाकर रैली निकाली गयी। नो स्क्रीन ऑवर/फेमली प्ले टाईम अभियान के तहत बच्चों को टीवी या मोबाईल फोन को कम से कम देखें तो जरूरी है कि आपक एक फेमली एक्टिविटी जरूर करें जिसमें परिवार के सभी सदस्य की भूमिका अहम होता है। अक्सर खाली समय में बच्चों को कुछ न कुछ बनाना सिखाते और सीखते रहें। खिलौना एवं शिक्षण सामग्री बांटने और देने के अलावा आप अपने आँगनबाड़ी केन्द्र पर इच्छुक दान-दाताओं से खिलौनें और अन्य षिक्षण सामग्री संग्रहित करने के लिए अभियान चलाकर मदद कर सकते है। अधिक स्क्रीन टाईम का बच्चों पर बुरा प्रभाव जैसे उर्जा की कमी, शारिरीक तौर पर सक्रियता की कमी, शरीर में फैट का बढ़ना इत्यादि इसके साथ ही खिलौना निर्माण कार्यशाला ई0सी0सी0ई0 कार्यक्रम के तहत विस्तृत जानकारी दी गयी। उपर्युक्त सभी तरह के आयोजनों को डिजिटल सहभागिता एवं पोस्टर नारा लेखन के माध्यम से भी करवाया गया जोकि लाथार्थियों एवं लक्षित वर्ग के सभी समुहों पर गहन जागरूकता फैलाया गया। पोषण पखवाड़ा का संदेष :- सही पोषण – देश रौशन
