आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया द्वारा पूर्णिया शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण

वरदान न्यूज । पूर्णियां

श्री राजेश कुमार (भा०प्र०से०) आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया द्वारा बुधवार को प्रातः पूर्णिया शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। शहर में बेहतर व्यवस्था एवं कठिनाईयों के निराकरण हेतु संबंधित वरीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक बिन्दुओं पर कार्य करने का निदेश दिया गया।।निरीक्षण के क्रम में पूर्णिया शहर के मुख्य सड़क का Substantial width है किन्तु जगह-जगह पर अतिक्रमण पाया गया। आयुक्त  द्वारा इसके बेहतरीन के लिए सड़क का चौड़ीकरण/Pavement का निर्माण होने तक सीमित घेराबंदी कराकर Fast growing tree का वृक्षारोपण
कराने का निर्देश संबंधित वरीय पदाधिकारियों को दिया गया। आयुक्त द्वारा जिला पदाधिकारी पूर्णिया एवं जिला बन संरक्षक को इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से विमर्शोपरांत अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करेंने का निर्देश दिया गया। कला भवन परिसर के निरीक्षण के क्रम में छठ पोखर में अव्यवस्था एवं गंदगी देखी गई। ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी महीनों से साफ-सफाई नहीं की गई। जिला पदाधिकारी महोदय को साफ-सफाई हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंने निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य सड़क पर स्थित कप्तानपुल के पास नया विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया गया है। किन्तु उक्त शवदाह गृह अबतक चालू नहीं किया गया है। जिला पदाधिकारी को इसके यथाशीघ्र चालू कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंने का निर्देश दिया गया।शहर के लाईन बाजार चौक पर  प्रायः ट्रैफिक जाम देखा जाता है। जिससे मरीजों एवं आम लोगों को काफी परेशानी होती है। जिला पदाधिकारी को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं जिला परिवहन पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर उक्त के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। गत वर्ष बरसात के दिनों में सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हुआ देखा गया था। जिससे आम जनजीवन को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नगर आयुक्त, पूर्णिया को इस संबंध में बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों की साफ-सफाई  सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि  एक सप्ताह के अंदर सभी संबंधित पदाधिकारी से समीक्षा करते हुए इसका कार्य योजना तैयार करेंगे। विशेषकर कला भवन में स्थित छठ पोखर की साफ-सफाई, मुख्य सड़क के दोनों ओर खाली जमीन पर वृक्षारोपण तथा कप्तानपुल के निकट निर्मित विद्युत शवदाह गृह के कार्यान्वयन करने के संबंध में कार्रवाई किये जाने से शहर के लोगों को काफी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!