

वरदान न्यूज । मधेपुरा
आज दिनांक 15-04-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत कामेश्वर मध्य विद्यालय, परमानंदपुर एवं उत्क्रमित कामेश्वर उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय, परमानंदपुर तथा शंकरपुर प्रखंड के कारी अनंत प्लस टू स्कूल मधेली बाजार तथा गरीबचन्द मध्य विद्यालय मधैली बजार, शंकरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी, एवं वर्ग कक्ष का जायजा लिया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को मरम्मती/जीर्णोद्धार की आवश्यकता वाले भवनों का शीघ्र मरम्मती/जीर्णोद्धार कराने हेतु निर्देशित किया गया।
