

वरदान न्यूज । मधेपुरा
आज दिनांक 15-04-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन द्वारा निर्माणाधीन न्यू सर्किट हाउस, मधेपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।
जिला पदाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपस्थित अभियंताओं एवं संवेदकों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होनी चाहिए़ । उन्होंने भवन में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत, पेयजल, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
