ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम कोहबरा, पोस्ट बेनेली, चंपानगर का किया गया भ्रमण

वरदान न्यूज । पूर्णियां

भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पूर्णिया स्थित ग्राम कोहबरा, पोस्ट- बेनेली ,चंपानगर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान स्वर्गीय गिरजा नाथ पाठक के द्वारा हस्तलिखित पांडुलिपि प्राप्त हुआ।
उनके पौत्र त्रिलोकनाथ पाठक, विभूति नाथ पाठक के द्वारा यह बताया गया कि यह हस्तलिखित पुस्तक 1860 से 1875 में लिखा गया था। वर्तमान में यह पांडुलिपि राजेश नाथ पाठक के यहां उपलब्ध है। भ्रमण के दौरान जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी  के० नगर श्री आशीष कुमार एवं स्वर्गीय गिरजानाथ पाठक के पौत्र एवं संबंधित परिवार के सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!