

वरदान न्यूज । पूर्णियां
श्री अंशुल कुमार भा0प्र0से0 जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक दिन माईक्रोप्लान के अनुरूप सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा सभी गतिविधियों का सतत मानिटरिंग एवं समन्वय स्थापित करते हुए विषेष रूप से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित माइक्रोप्लान के अंतर्गत दिनांक 14.04.2026 (मंगलवार) को माताओं एंव समुदाय हेतु कुकिंग प्रतियोगिता, खिलौना निर्माण कार्यशाला, स्क्रीन उपयोग के दुष्प्रभावों पर परामर्श सत्र, खिलौना एवं शिक्षण सामग्री हेतु दान अभियान, डिजिटल सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेविका/महिला पर्यवेक्षिका/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा निर्धारित/आवंटित आँगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों एवं लक्षित वर्ग समूह के साथ उपरोक्त गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
जिनमें माँ और बच्चें के बीच बिना आग के खाना पकाने की प्रतियोगिता जोकि टीम वर्क और बिना आग के स्वस्थ खाना पकाने की प्रथाओं को उजागर करता है।जिसमें माँ और बच्चें के बीच बंधन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। खिलौना एवं शिक्षण सामग्री बांटने और देने के अलावा आप अपने आँगनबाड़ी केन्द्र पर इच्छुक दान-दाताओं से खिलौनें और अन्य शिक्षण सामग्री संग्रहित करने के लिए अभियान चलाकर मदद कर सकते है। मोबाइल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग मानसिक तनाव, अवसाद, अनिद्रा आँखों में सूखापन या जलन जैसी समस्याऐं पैदा करती है जो बच्चों में एकाग्रता की कमी और व्यवहार संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। इन दुष्प्रभावों से बचने के लिए बच्चों को स्क्रीन टाईम प्रतिदिन कम करने की सलाह दी गयी।
स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को कम करती है जिससे अनिद्रा होती है।
इसके साथ ही खिलौना निर्माण कार्यशाला ई0 सी0 सी0 ई0 कार्यक्रम के तहत विस्तृत जानकारी दी गयी। उपर्युक्त सभी तरह के आयोजनों को डिजिटल सहभागिता एवं पोस्टर नारा लेखन के माध्यम से भी करवाया गया। जोकि लाथार्थियों एवं लक्षित वर्ग के सभी समुहों पर गहन जागरूकता फैलाया गया। पोषण पखवाड़ा का संदेष :- सही पोषण – देश रौशन।
